लाइव ड्राइंग कलाकार ने पप्पू सरदार को दिया अनोखा नववर्ष उपहार

जमशेदपुर :  मानगो जवाहरनगर निवासी और पिछले 14 वर्षों से गुड़गांव में रहने वाले लाइव ड्राइंग आर्टिस्ट अवि विनय ने नए साल के अवसर पर समाजसेवी पप्पू सरदार को एक खास उपहार दिया. अवि विनय ने 20 मिनट में सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और मनोहर चाट के मालिक पप्पू सरदार की लाइव ड्राइंग बनाकर उन्हें प्रिंट कर उपहार स्वरूप भेंट की. इस संबंध में अवि विनय का कहना है कि जब भी वह जमशेदपुर आते थे, पप्पू सरदार के चाट का स्वाद लेने मनोहर चाट ज़रूर जाते थे. इस बार उन्होंने सोचा कि पप्पू सरदार की लाइव ड्राइंग बनाकर उन्हें खास तोहफा दिया जाए. अवि विनय अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स पर लाइव ड्रॉइंग की कला दिखाते हैं और इसे अपने दर्शकों के साथ साझा करते हैं.  बचपन से ड्राइंग का शौक रखने वाले अवि ने अपने करियर की शुरुआत रोड डिवाइडर और वॉल पेंटिंग से की. नंबर प्लेट लिखने से लेकर उन्होंने धीरे-धीरे अपनी कला को निखारा और आज लाइव ड्रॉइंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उनकी मेहनत और समर्पण का नतीजा है कि लोग उनकी कला को पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पेंटिंग को सराहते हैं. अवि विनय की यह अनोखी पहल कला और सामाजिक सम्मान का एक बेहतरीन उदाहरण है.

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूल के 11वीं के बच्चे शहर के निजी कंपनी व  संस्थाओं का करेंगे एक्सपोजर विजिट

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time