बहरागोड़ा : गोपालपुर पंचायत अंतर्गत सुरमुहि तथा मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सोनाकोड़ा गांव में सार्वजनिक मदन मोहन समिति की ओर से गुरुवार को श्री मदन मोहन पूजा की गई. पूजा का शुभारंभ बड़ा तालाब से स्थानीय कीर्तन संप्रदाय व गाजे बाजे के साथ कलश ला कर मंडप प्रांगण में स्थापित किया गया. इसमें पंडित कल्याण मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गयी. तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : माचाडीहा में स्थापित समरसेबल किसानों के लिए बना वरदान
शनिवार को रावण दहन किया जाएगा
पूजा के संबंध में मदन मोहन समिति ने बताया कि यहां पूजा का आयोजन वर्ष 1972 में से शुरू किया गया था. तब से आज तक मदन मोहन की पूजा अर्चना बड़ी धूमधाम के साथ किया जा रहा है .घर में सुख-शांति की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है. शनिवार को रावण दहन करके मदन मोहन पूजा का समापन किया जाएगा. मौके पर गौतम नायक, चिन्मय नायक,सहदेव दास,पिंटू चंद,विभास दास,कुना महतो, सुजीत माइटी,शेखर माइटी,तपन महापात्र आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया : पीडी बागान से भातकुंडा जाने वाली सड़क बनी है परेशानियों की सबब
There is no ads to display, Please add some



















































