Mahakumbh में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी झारखंड की रोज मौसी

देवघर: शहर के बंधा मोहल्ला निवासी और किन्नर समाज की गधिपति (मालकिन) रोज मौसी को प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा/पंचदशनाम जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया है. यह उपाधि उन्हें झारखंड राज्य स्तर पर दी गई है. रोज मौसी मां डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी की शिष्या हैं.

 

शाही स्नान का आयोजन
महाकुंभ में रोज मौसी ने सभी महामंडलेश्वर के साथ शाही स्नान किया. इस अवसर पर वे रथ पर सवार होकर संगम तट पर पहुंची. रोज मौसी ने समाजसेवा के माध्यम से देवघर में एक विशेष पहचान बनाई है.

 

समाज सेवा का योगदान
गरीब कन्याओं का विवाह, मृत्युभोज में आर्थिक सहयोग, छठ पूजा में व्रतियों को साड़ी-धोती बांटना और अनाथों को गोद लेकर उनका लालन-पालन करने जैसे कार्यों के जरिए उन्होंने समाज में समानता का संदेश दिया है. हाल ही में, रोज मौसी बंधा मोहल्ले में आयोजित यज्ञ और कलश यात्रा में किन्नरों की टोली के साथ शामिल हुई थीं.

 

प्रशंसा की लहर
उनके महामंडलेश्वर बनने के बाद उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

 

इसे भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025: महाकुंभ को वैश्विक पर्यटन बनाने की ऐतिहासिक पहल, यहाँ देखिए क्या क्या सुविधाएँ मिलेंगी 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *