Chaibasa: शहीद दिवस पर CM समेत कई हस्तियों का होगा आगमन, सुरक्षा पुख्ता करने में जुटा प्रशासन

गुवा:  गुवा में 8 सितंबर को होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने दौरा किया।

टीम ने शहीद स्मारक, एयरोड्रम, मुख्य कार्यक्रम स्थल, वीआईपी आवागमन के रास्ते, ठहरने की व्यवस्था और गाड़ियों की पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, खाने-पीने की व्यवस्था को भी परखा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कमियों को दूर करने और सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

 

शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। बड़ी हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सेल गुवा क्लब के लाउंज में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी संदीप मीणा, सदर एसडीओ, महेंद्र छोटन उरांव, मनोहरपुर के एसडीओ, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी नीतीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: किरीबुरु में महिला संकुल संगठन की वार्षिक सभा, उत्कृष्ट समूहों को मिला सम्मान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time