Chaibasa: किरीबुरु में महिला संकुल संगठन की वार्षिक सभा, उत्कृष्ट समूहों को मिला सम्मान

गुवा:  नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत किरीबुरु आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा किरीबुरु क्लब परिसर में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, आईएफएस अधिकारी अनुराधा मिश्रा, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक संजय कुमार सिंह और स्थानीय मुखियाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

सभा में संकुल के लेखापाल ने पूरे वर्ष के आय-व्यय और प्राप्त भुगतानों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान बेहतर काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों (SHG) और सर्वश्रेष्ठ बीएचओ को सम्मानित किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में संगठन की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी संगठन को हर संभव सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन रीना दास ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ग्रेस बोदरा ने प्रस्तुत किया। सभा को सफल बनाने में संकुल से जुड़ी आशा, कनक मिश्रा, जीवंती, लक्ष्मी देवी, कुलदीप, सुनिता, कुन्नी, कुमुद हेंब्रम, मंजुला, सुषमा, सरस्वती, इंद्रजीत और सुजाता समेत कई कैडरों का योगदान रहा। कार्यक्रम में उप मुखिया सुमन मुंडू, शानी हिस्सा, दीपक कुमार और बड़ी संख्या में महिला सदस्य शामिल रहीं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: बंद खदान के पास मिला शव, इलाके में दहशत

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *