Jamshedpur: ईद-उल-मिलाद को लेकर परसुडीह थाने में शांति समिति की बैठक, 5 सितंबर को निकलेगा जुलूस

जमशेदपुर:  ईद-उल-मिलाद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंगलवार को परसुडीह थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने की। इसमें बीडीओ सुमित कुमार, सीओ मनोज कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द करने की कोशिश होगी।
मो. पैगम्बर साहब के जन्मदिन पर 5 सितंबर को जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस कीताडीह ईमामबाड़ा से शुरू होकर जुगसलाई तक जाएगा और फिर वापस कीताडीह पहुंचेगा।

बैठक में मोहम्मद सिकंदर, श्याम शर्मा, ललन यादव, शेख सलाउद्दीन, हाजी निजामुद्दीन, मोहम्मद रहीम, चंचल चक्रवर्ती, वरुण सिंह और नंदकिशोर ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: शहीद दिवस पर CM समेत कई हस्तियों का होगा आगमन, सुरक्षा पुख्ता करने में जुटा प्रशासन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद

पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time