जादूगोड़ा : यूसिल की तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के आस-पास की ग्रामीण महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रामीण चिकित्सा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई. संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को ब्रह्मानंद अस्पताल व यूसिल के डॉक्टरों ने तुरामडीह क्लब की. संगोष्ठी में शहरी जीवन, गर्भाशय, ग्रीवा कैंसर समेत विभिन्न बीमारियों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई. कार्यक्रम का संचालन गिरीश गुप्ता ने किया. चिकित्सा जागरूकता संगोष्ठी में डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर एमके रजक, डॉक्टर डी. भट्टाचार्य, बबीता साव सीएसआर के मुख्य संयोजक जीतेश कुमार समेत कई वरीय अधिकारियों की पत्नियां समेत ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी.
इसे भी पढ़ें : ग्रामीण महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित




















































