सरायकेला : चांडिल प्रखंड के तामुलिया काड़ाधोरा गांव में वन विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया है. वन विभाग के अधिकारी गरीब आदिवासी महिलाओं को धमका रहे हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं. इससे परेशान हो कर ग्रामीणों विरोध-प्रदर्शन कर रहे है. महिलाएं जंगल से सुखी लकड़ी इकट्ठा करने जाती हैं, लेकिन वन अधिनियम 2006 के बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. समाजिक कार्यकर्ता बाबु राम सोरेन ने कहा कि चांडिल के भालुककोचा, मानगो, और डीमना, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बड़ा बाजार, भागामुंडी में बड़े पैमाने पर लकड़ी की तस्करी हो रही है. लेकिन वन विभाग उनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
इसे भी पढ़ें :5 वर्षीय मासूम की हत्या, चचेरे दादी-दादी पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
वन विभाग दर्ज मामले वापस ले
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि वन विभाग गरीब आदिवासी महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले और उनकी समस्याओं का समाधान करे. इस मौके पर मांझी बाबा होपोन हेंब्रम, शंकर मुर्मू, सोनाराम हेम्ब्रम, छुटु हेंब्रम, भटमा मारडी, इन्द्र टुडू, बबलू टुडू, बबलू सोरेन, सुदन टुडू समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : डुमिरया प्रखंड क्षेत्र में 11582 लोगों को कई महीनों से नहीं मिली पेंशन
There is no ads to display, Please add some



















































