मंत्री दीपक बिरूवा ने बहरागोड़ा शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की

विस चुनाव में जीत की मन्नत पूरी होने पर 108 नारियल चढ़ाया

बहरागोड़ा:  झारखंड सरकार के राजस्व, भूमि सुधार, निबंधन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा शुक्रवार की शाम को बहरागोड़ा के मुख्य बाजार स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां शीतला के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए आभार जताया. दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान बहरागोड़ा के झामुमो नेता पप्पू राउत ने मंत्री दीपक बिरूवा की जीत को लेकर मां शीतला मंदिर में मन्नत मांगी थी. मंत्री बिरूवा ने आज इस मन्नत को पूरा करते हुए मां के चरणों में 108 नारियल चढ़ाया और जोड़ा बकरे की बलि दी. इस मौके पर उनके साथ बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती भी मौजूद रहे. मंत्री और विधायक दोनों ने मंदिर में माथा टेककर मां शीतला का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर उप प्रमुख मुना होता, पप्पू राउत, रास बिहारी साव, विशाल बारिक, गजेंद सिंह, गोपन परिहारी,जीत वाहन राउत, नाडु गोपाल माइति, मिथुन कर, मनोज मैती, सुकुमार करण, सीमांत भुईंया आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का हंगामा, कार्यालय बंदकर भागे कर्मचारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *