Potka: विधुत सब स्टेशन में 18 लाख के तांबा तार की लूट मामले में, जायजा लेने पहुंचे विधायक

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित बिजली सब स्टेशन में शनिवार रात 11:30 बजे 10 हथियारबंद अपराधियों ने बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से 18 लाख रुपये मूल्य का तांबे का तार लूट लिया. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया.

ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बनाया बंधक
घटना के दौरान बिजली उपकेंद्र का लाइन अचानक कट गया. ड्यूटी पर तैनात दो बिजलीकर्मी स्थिति की जांच करने बाहर निकले. तभी घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें बंधक बना लिया और ट्रांसफार्मर को काटकर कॉपर तार लूट लिया. अपराधियों ने पूरी घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया और फरार हो गए.

विधायक ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की. विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और प्रशासन को अपराधियों को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए.

पुलिस कर रही है जांच
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों तक पहुंचने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया जाएगा.

हाता सब स्टेशन पर हुई यह वारदात क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है. प्रशासन को सतर्कता बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें:  Potka: विद्युत सब स्टेशन में कर्मियों को बंधक बनाकर चोरों ने की लाखों की चोरी

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time