ठंड से बचाव के लिए विधायक ने 100 सबर परिवारों के बीच किया कंबल का वितरण 

 

 

पोटकाः ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत सबरनगर में विधायक संजीव सरदार ने 100 से अधिक सबर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर पोटका के बीडीओ अरूण कुमार मुंडा भी मौजूद रहे. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार हर वर्ष की भांति जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण करा रही है. यह वितरण सभी पंचायत मे किया जायेगा, जिसके लिये स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे दिया गया है. पंचायत सचिव ग्रामसभा के माध्यम से जरूरतमंद लाभूकों का चयन करे.  उन्होंने सबरनगर मे निवास करनेवाले आदिम जनजाति के लोगों से अपील किया वह शिक्षा पर ध्यान दे और नशा पान से दूर रहे. सरकार आदिम जनजाति के विकास के लिये अतिरिक्त योजना संचालित कर रही है, लेकिन जागरूकता के कमी के कारण लोग योजनाओं के लाभ से वंचित है. लोग जागरूक हो और योजनाओं का लाभ ले. इस अवसर पर मुखिया वीणा मुंडा, बीडब्लूओ सुकलाल हेंब्रम, पंचायत सचिव सूरज कुमार, तबियस तिर्की, सहायक कार्तिक कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेः गोपालपुर में चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time