West Singhbhum: माघे पोरोब मिलन समारोह में विधायक सोनाराम ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर किया नृत्य

गुवा: सिंहभूम आदिवासी समाज, रांची द्वारा आयोजित माघे पोरोब मिलन समारोह 2025 में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने अपने परिवार के साथ शिरकत की और समारोह में उपस्थित लोगों में खुशियाँ बांटी. किशमिश सिंकू, तुलसी सिंकू, मनोज सिंकू, जगप्रीत सिंकू और ईशा सिंकू के साथ विधायक ने समारोह में उत्साह के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया.

समाज की पारंपरिक पहचान और एकता का प्रतीक

माघे मिलन समारोह के दौरान विधायक सोनाराम सिंकू ने सभी को पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि माघे पर्व आदिवासी समाज की पारंपरिक पहचान और एकता का प्रतीक है. यह पर्व आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कई दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हैं.

परंपराओं को बचाने की अपील

विधायक ने इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया और समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने परंपराओं और विरासतों को बचाने के साथ-साथ भाईचारे के रूप में इस पर्व को मनाएँ. साथ ही, उन्होंने समाज के युवाओं से सामाजिक विकास के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात की.

समारोह में अन्य उपस्थित गणमान्य लोग

इस मौके पर गुरुचरण सिंकू, दामोदर सिंकू, रोशन पाट पिंगुवा, सिकंदर बोदरा, ज्ञानसिंह दोराईबुरु, विश्वजीत सोय, चन्दन होनहागा और मानकी सवैया समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: गुवा में DJ पर रहेगी कड़ी नजर, रामनवमी पर केवल भक्ति गीत बजाने का आदेश

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time