West Singhbhum: गुवा में DJ पर रहेगी कड़ी नजर, रामनवमी पर केवल भक्ति गीत बजाने का आदेश

गुवा: रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर गुवा थाना प्रांगण में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई.बैठक के दौरान गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और युवा बाजार के दुकानदारों से अपील की कि वे इन पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस रहेगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

समस्याओं का समाधान और मार्गदर्शन

बैठक में एसआई बबन कु सिंह, एसआई चन्दा उराँव, एएसआई जीवन प्रकाश उराँव, एएसआई विशनु उराँव और एएसआई मुकेश कुमार ने उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याएं जानी और समाधान के प्रयास किए.

रामनवमी और ईद पर विशेष व्यवस्था

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि मुस्लिम समुदाय अपने महापर्व ईद को मस्जिदों में नमाज अदा करके शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे, जबकि हिंदू समुदाय रामनवमी के दिन विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेगा. उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को महावीर झंडा राम मंदिर परिसर से शोभा यात्रा की शुरुआत होगी. इस यात्रा में गुवा रामनगर राम मंदिर के राम भक्त पूजा अर्चना करने के बाद यात्रा निकालेंगे. वहीं, पंचमुखी हनुमान मंदिर से भी शोभा यात्रा निकाली जाएगी और कलाकार विभिन्न करतब दिखाएंगे.

बिजली आपूर्ति में परिवर्तन और सुरक्षा व्यवस्था

थाना प्रभारी ने बताया कि इस शोभा यात्रा के दौरान, दोपहर 12 बजे से गुवा बाजार और विभिन्न गली मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. शोभा यात्रा के दौरान गुवा पुलिस पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल देगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे.

डीजे पर कड़ी नजर

नीतीश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि रामनवमी पर्व पर डीजे पर केवल भक्ति गीत बजाए जाएंगे. यदि फिल्मी गाने बजाने का प्रयास किया गया, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से मुखिया चांदमनी लागुरी, किशोर सिंह, अंतर्यामी महाकुड, नजीर खान, समीर पाठक, नाजीर खान, जयसिंह नायक, मित्रों दास, गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, पदमा केसरी, जानों चातर, दुरसू चाम्पिया, रितेश प्रसाद, राकेश झा, पियूष साव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: महावीर मंडल के 36वें अध्यक्ष के रूप में रंजीत यादव का निर्विरोध चुनाव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time