अब RTI आवेदन से पहले ई-मेल सत्यापन अनिवार्य, 16 जून से लागू होगी OTP आधारित प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सूचना का अधिकार (आरटीआई) से जुड़े सभी ऑनलाइन आवेदनों के लिए ई-मेल सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है. आगामी 16 जून 2025 से, यह प्रक्रिया वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के माध्यम से लागू की जाएगी. यह निर्णय नागरिकों की गोपनीयता की रक्षा और पोर्टल की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है.

इस नई व्यवस्था के तहत, जब कोई नागरिक www.rtionline.gov.in पोर्टल के माध्यम से आरटीआई आवेदन दायर करेगा, तो उसे अपने ई-मेल पते की पुष्टि ओटीपी द्वारा करनी होगी. यही प्रक्रिया पहली अपील या आवेदन की स्थिति देखने जैसी अन्य सेवाओं के लिए भी आवश्यक होगी.

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर यह सूचना पहले ही प्रदर्शित की जा चुकी है. विभाग का कहना है कि यह कदम आरटीआई प्रक्रिया को और सुरक्षित, पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाने की दिशा में है.

 

इसे भी पढ़ें : Glenn Maxwell ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Jhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time