Chaibasa: शतरंज समर कैंप के दसवें दिन अनुभव और रणनीति की सीख, संभावनाओं की बिसात पर युवा खिलाड़ी

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में तथा रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से चल रहे शतरंज समर कैंप के दसवें दिन शतरंज की बिसात पर ज्ञान और अनुभव की बौछार हुई. कैंप के मुख्य प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त मनीष शर्मा ने जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रैक्टिकल गेम्स और एनालिसिस की बारीकियों से परिचित कराया. पूर्व राज्य चैंपियन मनीदीप मुखी ने सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को मिडिलगेम और एंडगेम के रणनीतिक पहलुओं को समझाया. बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल की गहराइयों को जानने का प्रयास किया. संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने जानकारी दी कि इस समर कैंप में 4 से 16 वर्ष आयु वर्ग के कुल 55 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इनमें कुछ अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने इसे जिले में शतरंज के स्तर को उठाने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया.

रविवार को विशेष प्रशिक्षण और सिमल्टेनियस गेम का आयोजन
रविवार को समर कैंप में भारतीय नेशनल टीम के प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा विशेष सत्र में सीनियर वर्ग के बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे. इसके पश्चात वह 20 बच्चों के साथ एक ही समय पर शतरंज खेलेंगे. यह अनुभव प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय होने वाला है. शतरंज समर कैंप का समापन समारोह रविवार शाम 4 बजे सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल, टाउन क्लब, चाईबासा में आयोजित किया जाएगा. समापन अवसर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सम्मानित भी किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: बसंती कुमारी वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित, 16-17 जुलाई को जर्मनी में होगी आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time