Chaibasa: बसंती कुमारी वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित, 16-17 जुलाई को जर्मनी में होगी आयोजित

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बहुत से एथलेटिक्स के खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेले और पदक जीते चाहे वह धर्मेन्द्र हांसदा हो या अजय नायक हो,ये दोनों खिलाड़ियों के बाद एक और खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रौशन कर रही है, वह है बसंती कुमारी। जिला ओलंपिक एसोसिएशन सह एथलेटिक्स संघ सह कोच अजय नायक ने बसंती के बारे में बताते हुए कहा कि बसंती कुमारी पिछले वर्ष चाइना में आयोजित हुई वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स के 10 किलोमीटर में भाग ले चुकी है, जहां वह 7 वां स्थान हासिल कि थी। इस बार वह वर्ल्ड युनिवर्सिटी ट्रायल के हाफ मैराथन में चयनित हुई है, बसंती कुमारी को एस आर रुंगटा ग्रुप की ओर से सहयोग प्राप्त है, जिससे वह नाशिक में प्रैक्टिस कर रही है। कोच अजय नायक ने एस आर रुंगटा ग्रुप के हेड मुकुंद रुंगटा जी एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश जी को धन्यवाद दिया है जिनके सहयोग से बसंती लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

विभिन्न खेलों का ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मांग

बसंती कुमारी कुमारडुंगी प्रखंड के छोटा जामबानी गांव की रहने वाली है, बसंती कुमारी की तरह जिला में बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जो अभावों के बीच में ही खेल छोड़ देते हैं,इन खिलाड़ियों को मार्गदर्शन तो संघ की ओर से मिल जाता है लेकिन उनको डायट और किट नहीं मिल पाता है जिसके कारण वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और खेल छोड़ देते हैं।जिला ओलंपिक एसोसिएशन बार बार खेल विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग करता रहा है कि जिला में विभिन्न खेलों का ट्रेनिंग सेंटर खोला जाए। लेकिन अभी तक कोई भी सार्थक पहल नहीं हुआ।

खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीए

बसंती कुमारी का वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स में चयनित होने पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संरक्षक मंत्री दिपक बिरुवा, जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक सांसद श्रीमती जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अनिल खिरवाल ,अध्यक्ष नितिन प्रकाश ,उपाध्यक्ष विधायक जगत माझी, निरज संदवार ,गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार ,सचिव अजय नायक, कोषाध्यक्ष दिपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर, अर्जुन महाकुड, ओंकार महतो, समेत जिला के समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time