West Singhbhum: गुवा में सरहुल जुलूस, झंडा पूजा और गुलाल के साथ उरांव समाज ने मनाया उत्सव

पश्चिम सिंहभूम: गुवा के हिरजीहाटिंग में आज 1 अप्रैल मंगलवार को उरांव समाज ने प्रकृति पर्व सरहुल को बड़े धूमधाम से मनाया. गाजे-बाजे के साथ आयोजित सरहुल जुलूस में समाज के लोग श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल हुए.

सरना स्थल पर विधिपूर्वक पूजा अर्चना

जुलूस के बाद सरना स्थल पर उरांव समाज के लोगों ने विधिपूर्वक सरना झंडे की पूजा अर्चना की. इसके साथ ही सभी ने अपने-अपने घरों पर झंडा लगाया और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशियाँ मनाईं. इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर पर्व की खुशी में शामिल हुए.

समाज की सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, सुरा मिंज, संजय टोप्पो, अजय लकड़ा, राजेश मिंज, चूमनु टोप्पो, गोकुल बरुआ, विजय लकड़ा, अमित लकड़ा, साधु सिद्धू, माधो केरकेट्टा, सोमरा केरकेट्टा, राहुल खलको, आपरा लकड़ा, पार्वती मिंज, कंचन लकड़ा, दुलारी टोप्पो, जारी खलखो और अन्य समाजसेवी लोग भी उपस्थित थे.इस जुलूस ने समाज की एकता और अपनी संस्कृति के प्रति उनकी श्रद्धा को और भी प्रगाढ़ किया. सरहुल के इस पर्व ने समाज को प्रकृति और परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: प्रकृति और संस्कृति के संगम में सरहुल पर्व, सरायकेला में मनाया गया पारंपरिक पर्व

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time