जमशेदपुर : लोको कॉलोनी में पहाड़ी पूजा 30 अप्रैल से 6 मई तक होगी आयोजित होगी

  जमशेदपुर :  लोको रेक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में इस साल रेलवे लोको कॉलोनी में सात दिवसीय पहाड़ी पूजा 30 अप्रैल से 6 मई तक होने जा रहा हैं। इसके लिए आयोजन समिति क़े सदस्य जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। पहाड़ी पूजा को सफल बनाने के लिए 23 फरवरी पहाड़ी पूजा मंडप में एक आमसभा रखा गया था इस सभा में सर्वसम्मति से वर्ष 2024 में पूजा संम्पन कराने वाली समिति पर विश्वास जताते हुए कुछ मूल चूल परिवर्तन कर पुनः पुराने समिति को बहाल कर दिया गया।

पूजा का संक्षिप्त विवरण

रेलवे लोको कॉलोनी में वर्ष 1954 से पहाड़ी पूजा का आयोजन होता आ रहा है। वर्ष 1985 से यह पूजा लोको रेक्रिएशन क्लब के तत्वाधान में प्रगति पर है। यहां सात दिनों तक मां पहाड़ी की पूजा की जाती है पूजा के पहले दिन लोको कॉलोनी से भक्तों की टोली मां पहाड़ी को लाने के लिए गोल पहाड़ी स्थित मंदिर जाते हैं और फिर वहां से माता को लाकर पूजा मंडप में स्थापित कर दिया जाता है। इसके बाद पांच दिनों तक प्रतिदिन संध्या समय मां पहाड़ी अपने सात बहनों के साथ नागर भ्रमण पर निकलती है। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह माता के भक्तउनका चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद पूजा के सातवें व अंतिम दिन मां पहाड़ी को धूमधाम से विदाई दी जाती है। विदाई जुलूस में रंगारंग झांकी का समावेश होता है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *