Ranchi: होली में रंगा रांची प्रशासन, SSP चंदन कुमार सिन्हा ने खुद फगुआ गीत गाकर दी शुभकामनाएं – SDO, ADM भी हुए शामिल

रांची: रांची में होली का आयोजन शहर के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से हुआ. राजधानी के लोग तो रंगों में रंगे ही थे, साथ ही रांची पुलिस भी इस त्योहार में शामिल हुई. रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के आवास पर प्रति वर्ष की तरह इस साल भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां पुलिसकर्मी उत्साह के साथ होली मनाते हुए नजर आए.

एकजुटता और उत्साह का प्रतीक

रांची पुलिस ने इस साल भी त्योहार की शांति और सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा को कायम रखा. पुलिसकर्मी ड्यूटी के बावजूद इस अवसर को खुशी से मनाते हुए दिखे. SSP चंदन कुमार सिन्हा की ओर से आयोजित इस होली मिलन समारोह में रांची पुलिस के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उत्साह से सराबोर नजर आए.

फगुआ गीत और होली की शुभकामनाएं

समारोह में रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा, SDO उत्कर्ष कुमार और ADM लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए. इस अवसर पर SSP चंदन कुमार सिन्हा ने खुद फगुआ गीत गाकर होली की शुभकामनाएं दी. साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने भी मिलकर फगुआ गीत गाकर होली के उल्लास को दोगुना किया.

रांची पुलिस की तत्परता

मीडिया से बातचीत करते हुए SSP चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, “होली हो या रामनवमी, विधानसभा चुनाव हो या सावन महीना, पुलिस को कभी छुट्टी नहीं मिलती. हम हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं. रांची की जनता न घबराए, रांची पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा उपलब्ध है.”

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia : मुड़कुम में संथाली ड्रामा का मंचन, ग्रामीणों ने उठाया लुत्फ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरक्षा गार्डों से 12 घंटे तक ड्यूटी कराने का आरोप, सुरक्षा एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने DLC से की जांच की मांग

PF, ESI, बोनस और अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित किए जाने की भी शिकायत जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र में संचालित कुछ गैर-लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से निर्धारित नियमों…

Spread the love

Jamshedpur : संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा विस्तार का संकल्प, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्य योजना हुई तैयार

27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सभी मोहल्लों, खंडों एवं गांवों में शाखाएं लगाने का चलेगा विशेष अभियान जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time