Deoghar : गिरिडीह में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, अशांति फैलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : रघुवर दास

 

देवघर :  पूर्व राज्यपाल सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि होली के दौरान गिरिडीह में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब-जब कांग्रेस-झामुमो और राजद की सरकार राज्य में बनी है, तब-तब सांप्रदायिक तनाव का वातारण पैदा हुआ है। झारखंड सरकार से मांग है कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। रघुवर दास बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय पंडा धर्मरक्षिणी सभा के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी की हिम्मत नहीं थी। लेकिन व्रर्तमान में इंडिया गठबंधन पार्ट-2 में दंगे हो रहे हैं।

 

झारखंड में हिंदूओं पर हो रहा है अत्याचार 

इंडिया गठबंधन पार्ट-1 भी रांची और लोहरदगा में दंगे हुए थे। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण झाऱखंड में हिंदूओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सरकार आई है, कोई भी हिंदू त्योहार बिना हिंसक घटना के पूरा नहीं हो रहा है। होली जुलूस के दौरान गिरिडीह में पथराव बहुत गंभीर मामला है। यह वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। सरहुल का जुलूस हो या सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन, रामनवमी हो या होली जुलूस। समुदाय विशेष द्वारा पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। दुखद ये है कि शासन और प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है।

पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने रघुवर का किया सम्मान

पूजा-अर्चना के बाद पंडा धर्मरक्षिणी सभा में रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू के सभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। मौके पर पूर्व मंत्री राज पलिवार, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर, चंद्रशेखर खवाड़े भी मौजूद थे।

इसे भी पढे़ं : Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा का होली मिलन समारोह आयोजित, खुशबू सिंह की धमाकेदार प्रस्तुति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time