Tata Motors में प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा कर चुके पहले बैच का हुआ पासिंग आउट समारोह

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा पूर्ण कर चुके पहले बैच के सफल कर्मचारियों का पासिंग आउट समारोह बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग डिवीजन सभागार में आयोजित किया गया. इस समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन की ओर से ईआर, सीएसआर और स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय, मानव संसाधन विभाग के जीएम प्रवीण कुमार, प्रभु जी, पीके सिंहा और मुंबई से ऑनलाइन मार्शेल फर्नांडीज (जीएम लर्निंग एंड डेवलपमेंट, मुंबई) ने भाग लिया.

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस कार्यक्रम में अरका जैन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमित कुमार श्रीवास्तव, ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ जसबीर सिंह धनंजल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर ऋचा गर्ग समेत अन्य सम्मानित लोग भी मौजूद थे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने सभी पासिंग आउट कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रगति स्कीम की जानकारी
प्रगति स्कीम के तहत, पिछले वेतन समझौते में प्रबंधन और यूनियन के बीच यह सहमति बनी थी कि स्थाई या अस्थाई कोई भी कर्मी अल्प शुल्क पर डिप्लोमा या डिग्री कर सकता है. इसके अंतर्गत अरका जैन विश्वविद्यालय से इच्छुक कर्मचारियों को इस स्कीम का लाभ दिया गया. प्रबंधन ने नियमानुसार फीस आदि में रियायत प्रदान की. नतीजतन, इस वर्ष पहले बैच ने पासिंग आउट होकर इस स्कीम का लाभ उठाया. सभी पासिंग आउट कर्मियों को आवश्यकता के अनुसार नियोजन प्रदान किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: Tata Motors में 98 कर्मचारियों को मिला मल्टी स्किल प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time