Patna : पटना में अपराधियों का तांडव, बालू कारोबारी की गोली मारकर की हत्या

 

पटना (बिहार ) :  राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के चुस्त दुरुस्त दावे को ठेंगा दिखाते हुए फिर अपराधिक घटना को अंजाम दिया . अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी को तब गोली मारी गई, जब वह बगीचे में बैठे हुए थे. ऐसे में अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पहले से ही घात लगाए बैठे थे अपराधी

मिली खबर के अनुसार राजधानी के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में अपराधियों ने मनीष उर्फ मोनू नाम के बालू कारोबारी को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. मिली खबर के अनुसार मोनू को उसके लिए एक दोस्त ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था. मोनू जैसे ही घर से बाहर निकला, पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और गोलियां दाग दी.

स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की

पुलिस ने बताया कि गोलियां मोनू के सीने, पीठ और कमर में लगी. वारदात के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.गोली लगने के बाद मोनू को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मोनू नवही गांव के ही निवासी भगवान सिंह का पुत्र था और दो भाइयों में छोटा था. मोनू की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : जेवलिन थ्रोअर विष्णु मुर्मू की मदद को आगे आये डॉ. सुनील खवाड़े, उठायेंगे डाइट का सारा खर्च

Spread the love
  • Related Posts

    Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

    Spread the love

    Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

    जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time