Deoghar : जेवलिन थ्रोअर विष्णु मुर्मू की मदद को आगे आये डॉ. सुनील खवाड़े, उठायेंगे डाइट का सारा खर्च

 

 विष्णु के लिए पर्सनल जेवलिन खरीदने की घोषणा, अभ्यास में मिलेगी मदद

देवघर : जिले के प्रतिभावान जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी विष्णु मुर्मू की मदद को समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े आगे आए हैं। उन्होंने खिलाड़ी विष्णु के डाइट का संपूर्ण खर्च उठाने का फैसला किया है। साथ ही विष्णु के लिए अपना पर्सनल जेवलिन भी एक सप्ताह के अंदर खरीद कर देने की घोषणा की। सुनील खवाड़े ने जिले के खिलाड़ियों से कहा है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल लेकर आए, हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की विष्णु लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हंै। और बेहतर प्रदर्शन के लिए विष्णु को थोड़ी मदद की दरकार है, जो मेरे स्तर से पूरी हो रही है। खिलाड़ी को डाइट नहीं मिलेगा तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। इसलिए मैंने फैसला लिया की विष्णु को कोई कमी नहीं होने नहीं दी जाएगी। क्योंकि आने वाला समय में विष्णु जेवलिन थ्रो में शीर्ष पर होगा।

2-3 मई को एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्टेडियम में होगा

उधर, देवघर जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक आॅनलाइन हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने की। बैठक में प्लानिंग कमीशन के चेयरमैन आशीष झा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और एजेंडा पेश किया। बैठक में 2 और 3 मई को जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप केकेएन स्टेडियम में करवाने का फैसला लिया गया, इसमें 8 से 10 वर्ष तक, 14,16,18,20 एवं सीनियर बालक एवं बालिका का इवेंट होगा। पहली बार हाई जंप मेट पर करवाने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर झारखंड का पहला जिला होगा, जहां 8 से 10 वर्ष के खिलाड़ियों का इवेंट शामिल किया गया है। जल्द ही इनका कौन-कौन इवेंट होंगे, इसकी घोषणा की जाएगी। बच्चों को शामिल करने की वजह ये है कि कम उम्र से ही खेल के प्रति रुझान बढ़े और इसको अपने रूटीन में शामिल कर मोबाइल से दूर रहे और स्वस्थ रहे।

जिला एथलेटिक्स संघ की आमसभा 27 को

सचिव मनोज मिश्र ने बताया इस प्रतियोगिता से चयनित अंडर 14 और अंडर 16 के बालक बालिका को जून माह में भारतीय एथलेटिक्स संघ के द्वारा तिरुपति में आयोजन होने वाले राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहीं अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला एथलेटिक्स संघ की आमसभा की बैठक 27 अप्रैल को ईशान सरोवर पोर्टिको होटल के सभागार में होगा। संयुक्त सचिव मनीष भारद्वाज ने कहा कि एथलेटिक्स का एक प्रखंड स्तरीय टैलेंट हंट की भी योजना तैयार किया जाए। अगर कोई प्रतिभावान खिलाड़ी मिलता है उसके रहने, खाना और ट्रेनिंग का जिम्मा संघ उठाए। अध्यक्ष ने इसकी जिम्मेदारी प्लानिंग कमीशन चेयरमैन आशीष झा, सलेक्शन कमेटी और कोच दीपक कुमार को सौंपा। मनोज मिश्र ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर कौन-कौन इवेंट होगा इसकी चिट्ठी निकाल दी जाएगी। साथ ही खिलाड़ी गूगल फॉर्म के माध्यम से निबंधन करवा सकेंगे। बैठक में रवि केसरी, डॉ अमित, प्रभाकर शांडिल्य, मनीष भारद्वाज , अमित सोनी, नीतीश सिंह राजपूत, अमित झा, बंटी नंदन सिंह, दीपक कुमार, रविकेश , चंदन, गौरव, राहुल, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरफराज अंसारी, रंजन कुमार शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : EXTRADITION OF MAYANK SINGH : कुख्यात अपराधी मयंक सिंह के प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी, एटीएस एसपी अजरबैजान से लाएंगे भारत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

    झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

    Spread the love

    Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

    चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time