EXTRADITION OF MAYANK SINGH : कुख्यात अपराधी मयंक सिंह के प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी, एटीएस एसपी अजरबैजान से लाएंगे भारत

रांची : झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा के अजरबैजान से भारत लाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. अजरबैजान ने मयंक सिंह के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. मयंक फिलहाल अजरबैजान के बाकू जेल में बंद है.

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी

झारखंड पुलिस ने अपने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाने की हर कठिनाई को पार कर लिया है. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों की सहायता से झारखंड पुलिस ने यह कामयाबी पाई है. झारखंड एटीएस के द्वारा केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल के माध्यम से पुख्ता दस्तावेजों और सबूत के आधार पर अजरबैजान की बाकू की उच्च अदालत ने भी मयंक सिंह को कुख्यात अपराधी स्वीकार करते हुए उसके प्रत्यार्पण को मंजूरी दे दी है. इससे पहले झारखंड एटीएस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी थी, जब बाकू की निचली अदालत के द्वारा मयंक सिंह के प्रत्यर्पण को हरी झंडी दी गई थी. अजरबैजान के कानून के अनुसार मयंक सिंह को ऊपरी अदालत में अपील करने का मौका भी दिया गया था, लेकिन उच्च अदालत ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा. फिलहाल मयंक सिंह अजरबैजान की राजधानी के बाकू स्थित एक जेल में बंद है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: Ration Card के लिए होने जा रहा है e-KYC सप्ताह का आगाज, जानिए कैसे होगा फायदा

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

    कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

    Spread the love

    Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

    बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time