जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के हयात नगर में बीती रात अफसर अली के घर लाखों की चोरी की कहानी फर्जी निकली। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस जब जांच करने अफसर अली के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की तो घर के लोग अपना बयान बार बार बदल रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर मामला सामने आया। दरअसल, अफसर की पत्नी साल 2021 से ही अफसर को बिना बताए गहने बेच रही थी। वह इन पैसों को अपने मायके भेजती थी वहीं कुछ पैसे अफसर के इलाज में भी खर्च करती थी। अब तक लाखों के गहने बेच दिए थे। इसकी जानकारी अफसर को भी नहीं थी। फिलहाल थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar : डीसी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मियों को किया पुरस्कृत
There is no ads to display, Please add some


















































