जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले प्रशासन ने मतदान दलों को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर दी गई हैं।


















































