Chaibasa: चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

चाईबासा:  पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने रविवार देर शाम बड़ी सफलता हासिल की, जब एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। युवक सरायकेला की ओर से चाईबासा आ रहा था और किसी बड़ी वारदात की योजना में था।

9 नवंबर की शाम पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर चाईबासा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना की टीम ने ग्राम टोंटो पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH06F 2913) पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया, जिसके पास लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई।

बिना लाइसेंस के हथियार रखने का आरोप
पकड़े गए युवक से जब पिस्टल से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध हथियार, 7 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रमेश दास (उम्र 44 वर्ष, निवासी – गुटूसाई तुरीटोला, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिम सिंहभूम) के रूप में हुई है। रमेश दास ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-180/25, दिनांक 10.11.2025, धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध से जुड़ी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबर – 9508243586 / डायल 112) पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Potka : गीतिलता गांव में उन्नत भारत अभियान के तहत रंभा संस्थान का स्वच्छता अभियान

पोटका : भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने पोषित गांव गीतिलता में एक दिवसीय सामुदायिक संवाद एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time