पोटका : रंभा कॉलेज के हिंदी विभाग एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संगीत शिक्षक रोनित रॉय ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. भूपेश चंद्र ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और वाल्मीकि रामायण के दार्शनिक पक्षों की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने कहा कि डाकू से महर्षि बनने की यात्रा का नाम महर्षि वाल्मीकि है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और सही विचार अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन नित्या झा ने किया, जबकि सलोनी सरदार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में जुआ के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद
There is no ads to display, Please add some


















































