पोटका : हल्दीपोखर में बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा की सर्विस का आलम यह है कि बैंक के बगल में स्थित बीओआई का एटीएम भगवान भरोसे चल रहा है. एटीएम में वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिजली चले जाने पर एटीएम का ट्रांजैक्शन बंद हो जाता है और एटीएम में अंधेरा छा जाता है. इसको लेकर उपभोक्ताओं द्वारा कई बार बैंक प्रबंधन को शिकायत की गई. लेकिन अभी तक इस संबंध में बैंक प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. शुक्रवार को पैसा निकालने गए मृत्युंजय गोप ने रडार न्यूज 24 को बताया कि बिजली चली गई और हम सब बिजली आने के इंतजार में बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम के लाइन में खड़े रहे. जबकि बिजली रानी के आने का कोई सही समय निर्धारित नहीं है. ऐसे में आम उपभोक्ताओं को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ेः Potka: एक सप्ताह के अंदर 200 मीटर के दायरे में दीनदहाड़े हुई चोरी घटना
There is no ads to display, Please add some



















































