Potka: चतरा के प्रज्ञा केंद्र संचालक की आत्महत्या से उबाल, तीन दिन की हड़ताल शुरू

पोटका:  चतरा जिले के एक प्रज्ञा केंद्र संचालक शैलेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने राज्यभर के वीएलई (प्रज्ञा केंद्र संचालकों) को झकझोर दिया है. इसी कड़ी में पोटका प्रखंड के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और शैलेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी.

संचालकों ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र सिंह पर पदाधिकारियों का लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते वे मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या के लिए विवश हो गए.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र संचालकों पर अनावश्यक दबाव बनाना बंद किया जाए. अध्यक्ष मृणाल कांति पाल और नारायण भकत ने कहा कि यह घटनाक्रम सिस्टम की विफलता का प्रमाण है. वेतन पांच महीने से लंबित है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी हर दिन नया दबाव बनाते हैं.

प्रदर्शन के दौरान प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शैलेंद्र सिंह के परिवार को मुआवजा, नौकरी और अन्य सहायता देने की मांग की. साथ ही कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

प्रदर्शन की शुरुआत शैलेंद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से की गई. इसके बाद सभी संचालक क्रमिक हड़ताल पर चले गए. आंदोलन की अवधि तीन दिनों की तय की गई है.

प्रदर्शन में मृणाल कांति पाल, नारायण भकत, समित कुमार, अरुण भकत, हरीश सरदार, मंगल सरदार, संदीप भकत, रथीन भकत, वरुण भकत और प्रबीर कुमार समेत दर्जनों वीएलई शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें : 83 वर्ष के हुए कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, संसद में मना जन्मदिन – प्रियंका गांधी ने बनाया खास केक

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time