नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले संसद भवन परिसर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विपक्ष के नेता एवं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन गरिमामय वातावरण में मनाया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सांसदों के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने खास खजूर का केक बनाया था.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे को कांग्रेस सांसदों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं दीं. वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा सांसदों तक सभी ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की.
इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी नेताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि वे संविधान की रक्षा करते हुए देश की जनता के अधिकारों की आवाज संसद में बुलंद करते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी मानसून सत्र देश के लिए अहम होगा, और विपक्ष की भूमिका पहले से कहीं अधिक जिम्मेदार होगी.
इसे भी पढ़ें : Kangana Ranaut: बाढ़ को भूकंप बताने पर घिरीं कंगना, “चुनाव में आईं, संकट में नहीं” – युवती का Video वायरल
There is no ads to display, Please add some


















































