पोटका : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पोटका पंचायत में जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्कूली बच्चों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त एवं फिट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया पानो सरदार, पंचायत समिति सदस्य छवि रानी दास, समाजसेवी आनंद दास सहित कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। योगाभ्यास के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों तथा ग्रामीणों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। मुखिया पानो सरदार ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्व काफी बढ़ गया है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी दूर होता है। पंचायत समिति सदस्य छवि रानी दास एवं समाजसेवी आनंद दास ने भी लोगों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।” इसलिए सभी लोगों को अपने बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें : Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर
There is no ads to display, Please add some



















































