Potka : विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका में कंबल वितरण योजना का शुभारंभ, 34 पंचायत में 7 हज़ार कंबल का होगा वितरण

पोटका : कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा पोटका प्रखंड क्षेत्र में सात हजार कंबलों का वितरण पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने तेंतला, जुड़ी एवं पोटका पंचायत से किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार जन-जन तक विकास और राहत पहुंचाने को लेकर गंभीर है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी क्रम में पोटका प्रखंड क्षेत्र में कंबल वितरण की शुरुआत की गई है, जिसे जल्द ही सभी पंचायतों में पूरा कर लिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कंबल गुणवत्तापूर्ण हैं, जो लंबे समय तक उपयोगी रहेंगे। उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों से अपील की कि कंबल वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो और केवल वास्तविक जरूरतमंदों को ही कंबल दिए जाएं, ताकि किसी भी तरह की बिचौलिया व्यवस्था न पनपे।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने पेसा कानून का भी उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की कैबिनेट द्वारा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून लागू करने की मंजूरी दी गई है, जिससे गांव की स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक रहने और ग्राम सभा को सशक्त बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, मुखिया अमृत माझी, मुखिया सुकलाल सरदार, पानो सरदार, पूर्व जिप सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामनी मुर्मू, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, रमेश मुर्मू, बीरेन पात्र, पंचायत सचिव साधुचरण सामद, ललन ठाकुर, सुनील कुमार बेरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : साकची में युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक रंगे हाथ धराया, पिटाई के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *