पोटका : शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता आगामी पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत साह ट्रेडर्स प्रतिवर्ष कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे उन्हें इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा।
एमओयू के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साह ट्रेडर्स के प्रतिनिधि रोहन साह ने ‘फंड मैनेजमेंट’ और ‘बिजनेस डेवलपमेंट’ विषय पर उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मजबूत वित्तीय प्रबंधन किसी भी व्यवसाय की आधारशिला होता है और छात्रों को बदलती चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. किशन कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक ऐश्वर्या श्री कर्मकार, शीतल कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन ने इसे छात्रों के करियर निर्माण की दिशा में अहम पहल बताया।
इसे भी पढ़ें : Potka : जानमडीह की संगीता सरदार की ऊंची उड़ान, बिना ट्यूशन नवोदय विद्यालय के लिए हुई चयनित



















































