Potka : नेतोसाईं में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 

पोटका : चमाईजुड़ी में दो-दो आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई जिसको लेकर नेतोसाईं के दर्जनों महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के रामचंद्र गोप, नियति सिंह, सुनीता सिंह एवं आनंद दास ने कहा कि नेतोसाईं में 90% आबादी निवास करती है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की आवश्यक्ता है वहां नहीं बना के चमाईजुड़ी में ही दो आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा हैं।

उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

वहीं इनका कहना है कि नेतोसाईं से चमाईजुड़ी की दूरी डेढ़ किलोमीटर है और वहां गर्भवती एवं धात्री माता स्कूल पूर्व बच्चों का जाना काफी मुश्किल है । वहीं ग्रामीणों ने मांग कि है की गांव में जब 40 बच्चे हैं तो नेतोसाई में आंगनबाड़ी केंद्र बनना चाहिए, जिसको लेकर सीडीपीओ सह सीओ निकिता बाला को मांग पत्र सोॅपते हुए अभिलंब चमाईजुड़ी में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य को बंद करते हुए नेतोसाईं में लोगों की सुविधा को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की मांग की गई है.  वही ग्रामीणों का कहना है कि यदि नेता नेतोसाईं में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बनाया जाता है तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संजय कुमार बने जुगसलाई के नए थाना प्रभारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

    जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

    Spread the love

    Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

    जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time