Potka: चुनाव से पहले आचार संहिता का उल्लंघन, झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर चेक पोस्ट से 12 लाख से ज्यादा रुपये जब्त

जमशेदपुर:  घाटशिला उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद रसूनचोपा चेक पोस्ट पर कड़ी जांच जारी है। सोमवार को चेक पोस्ट पर अलग-अलग वाहनों से कुल 12,28,400 रुपये बरामद किए गए। जांच के दौरान यह पैसे ओड़िशा से झारखंड लाए जा रहे थे।

पुलिस और मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ पैसे जब्त किए गए। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान और उनकी टीम रात 8 बजे तक चेक पोस्ट पर मौजूद थे। इस दौरान मांझारी की सुनीता सेवईया को 6,80,000 रुपये ले जाते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि ये पैसा उनके यूनियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से संबंधित है और मिनी एटीएम के माध्यम से ले जाया जा रहा था।

बरामद राशि का विवरण
जाँच में कुल चार अलग-अलग मामलों में पैसे बरामद किए गए:
पहले व्यक्ति से: 73,000 रुपये
दूसरे व्यक्ति से: 1,25,400 रुपये
तीसरे व्यक्ति से: 3,50,000 रुपये
सुनीता सेवईया से: 6,80,000 रुपये
मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो ने बताया कि सभी पैसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चेक पोस्ट पर जांच अभियान को और तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता के तहत पचास हजार से अधिक ले जाने वाले पैसे बरामद किए जा रहे हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया में कोई अनियमितता न हो।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, वोटर आईडी न होने पर ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time