Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड तीन से कुणाल सर्राफ मैदान में, मॉडल वार्ड बनाना उद्देश्य

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद के के वार्ड 3 से प्रत्याशी कुणाव सर्राफ ने नामांकन दाखिल किया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कुणाल सर्राफ ने बताया कि लंबे अंतरात के बाद नगर परिषद का चुनाव हो रहा है. जिसमें जनता की भागीदारी का मौका मिला है. अपनी जीत के प्रति आश्वस्त कुणाल सर्राफ ने बताया कि जुगसलाई में समस्याओं का अंबार है. जन प्रतिनिधि बनने पर वे एक-एक करके समस्याओं का समाधान करवाएंगे. खासकर कहा कि उनके वार्ड में अड्डाबाजी ज्यादा होती है. इसपर रोक लगे तथा युवा नशा त्यागकर मुख्यधारा में आएं. कारोबारियों को रोजगार के लिए प्रोत्साहन मिले. सड़क, नाली दुरूस्त हो तथा साफ-सफाई निरंतर हो. जिससे एक रोल मॉडल स्थापित हो सके. इससे पहले अपने समर्थकों के साथ कुणाल सर्राफ जमशेदपुर अंचल कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 8 से मनीष रजक ने दाखिल किया पर्चा, नशा मुक्त वार्ड बनाना उद्देश्य

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time