जमशेदपुर : मानगो नगर निगम (एमएमसी) के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. इसके साथ ही नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. सोमवार को नगर निगम के वार्ड 34 से प्रत्याशी विशाल सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने नामांकन दाखिल किया. पर्चा भरने के के दौरान उनके प्रस्तावक कृष्ण प्रसाद व समर्थक लक्की गोप निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष मौजूद रहे. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विशाल सिंह ने बताया कि काफी वर्षों के बाद निगम के चुनाव हो रहे हैं. लंबे समय तक क्षेत्र की जनता अपनी भागीदारी से वंचित रही. जिसके कारण क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया. आज भी क्षेत्रवासी मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल के अलावे सिविल सोसायटी के हितों की रक्षा करना, कार्य में पारदर्शिता लाना उनकी प्राथमिकता है. नामांकन के दौरान अशोक चौहान, सुनील सिंह, सुनील गोप,प्रिंस प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
There is no ads to display, Please add some



















































