Jamshedpur : छोटे पद के लिए बड़े कद का उम्मीदवार मैदान में, वार्ड पार्षद के लिए ईशान पात्रा ने किया नामांकन

  • मानगो नगर निगम चुनाव में उतरे हाईली क्वालिफाइड अधिवक्ता, क्षेत्र में चर्चा तेज

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव से एक सकारात्मक और प्रेरक खबर सामने आ रही है। वार्ड संख्या–33 से मंगलवार को एक उच्च शिक्षित और सामाजिक रूप से सक्रिय उम्मीदवार ईशान पात्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। ईशान पात्रा एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं, जिनका समाजसेवा से पुराना नाता रहा है। उनके पिता आनंदमय पात्रा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवक हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. रूबि एक प्रसिद्ध दंत चिकित्सक हैं। ईशान पात्रा ने एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ लॉ की डिग्री भी हासिल की है और वर्तमान में जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। छोटे पद के लिए एक बड़े कद और योग्यता वाले उम्मीदवार का उतरना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

धार्मिक आस्था के साथ दाखिल किया नामांकन पत्र

मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या–33 से अधिवक्ता ईशान पात्रा ने मंगलवार को हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके बाद दर्जनों समर्थकों के साथ वे मानगो संकोसाई स्थित स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय भवन पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। ईशान पात्रा ने कहा कि लंबे समय से नगर निगम चुनाव लंबित था और अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर वे वार्ड स्तर से जनसेवा की शुरुआत करना चाहते हैं। उनका मानना है कि यदि पढ़े-लिखे और जागरूक लोग स्थानीय चुनावों में आगे आएंगे, तभी व्यवस्था में वास्तविक बदलाव संभव है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में पेयजल संकट गहराया, दर्जनों चापाकल खराब होने पर जेएलकेएम ने उठाई आवाज

वार्ड को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में ईशान पात्रा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है। सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, मईया सम्मान योजना सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे संविधान में वर्णित अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक तकनीकी माध्यमों से पहुंचाने की पहल करेंगे। ईशान पात्रा ने संकल्प लिया कि वे अपने वार्ड संख्या–33 को पूरे मानगो नगर निगम क्षेत्र में एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

झाड़ग्राम: विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। झाड़ग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time