Railways: DRM के.आर. चौधरी ने किया हिजली-रानीताल सेक्शन का निरीक्षण, विकास कार्यों को दी प्राथमिकता

खड़गपुर: खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के.आर. चौधरी ने आज हिजली-रानीताल सेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने बेलदा, जलेश्वर, अमरदा रोड, रूपसा और बालेश्वर स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों, यार्ड और पैनल रूम में विभिन्न यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पहलुओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से भी बातचीत की।

अमृत स्टेशन परियोजना और तीसरी लाइन के कार्यों की समीक्षा

डीआरएम ने बेलदा, जालेश्वर और बालेश्वर स्टेशनों पर अमृत स्टेशन परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों और तीसरी लाइन के चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्वाइंट्स, क्रॉसिंग और सिग्नल का निरीक्षण

अपने निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विभिन्न प्वाइंट्स, क्रॉसिंग और सिग्नलों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा, उन्होंने रूपसा स्टेशन पर गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्य, सिग्नल और दूरसंचार, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: रामगढ़ में त्वरित कार्रवाई से 21 मोबाइल की बरामदगी – पुलिस अधीक्षक ने धारकों को किया सुपुर्द

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time