Ramgarh: पशु मालिकों की लापरवाही से हादसे, रामगढ़ में फोरलेन पर घायल गौवंश ने तोड़ा दम

रामगढ़: पैंकी क्षेत्र के फोरलेन पर रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा को किसी स्थानीय नागरिक ने फोन पर दी. सूचना मिलते ही दीपक मिश्रा भाजपा नेता सत्यजीत चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल जेसीबी मंगवाकर घायल पशु को रामगढ़ स्थित पशु चिकित्सालय पहुँचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गौवंश को मृत घोषित कर दिया.

विधिपूर्वक अंतिम संस्कार
इसके बाद दीपक मिश्रा, गौतम सिंह, प्रेम सिंह, संजय शर्मा, सुमित चौधरी और नीरज गोयल ने मृत गौवंश को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दामोदर तट के मुक्ति धाम के पास दफनाया. दीपक मिश्रा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई पशुपालक अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं. इससे न केवल पशुओं, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है. उन्होंने प्रशासन से ऐसे पशु मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

घायल पशुओं के लिए मदद का रास्ता
भाजपा नेता सत्यजीत चौधरी ने मीडिया से बातचीत में रामगढ़ वासियों से अपील की कि यदि कहीं पशुधन के साथ दुर्घटना होती है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना दें. इस पर कॉल करने से मोबाइल वैन के माध्यम से पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचते हैं और घायल पशु का उपचार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर होगा विमर्श, एकदिवसीय संगोष्ठी कल

Spread the love

Related Posts

Sad News : जम्मू कश्मीर के उधमपुर में दुखद हादसा , गहरी खाई में बस गिरी 21 यात्रियों की मृत्यु, पीएम मोदी ने गहरा शोक जताया

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। रामनगर के कागोट गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी,…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के श्रमिक का विशाखापट्टनम में निधन, Ex-MLA  व CM की पहल पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधनवोनी गांव के 27 वर्षीय श्रमिक गोविंद मुंडा का विशाखापट्टनम में आकस्मिक निधन हो गया, जहाँ वह अपने भाइयों के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time