Ramgarh: बच्चों को बचाने की पहल: रामगढ़ में निकला तंबाकू विरोधी रथ

रामगढ़: तंबाकू और धूम्रपान की लत के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से तंबाकू नशामुक्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त चंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

ग्रामीणों तक पहुंचेगा स्वास्थ्य का संदेश
यह रथ जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक पहुंचेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देगा. इसके माध्यम से राष्ट्रीय निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे लोग तंबाकू छोड़ने में मदद प्राप्त कर सकें.

कार्यक्रम में अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तूलिका रानी, तथा जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि यह जागरूकता रथ आगामी 5 जून 2025 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगा.

बच्चों को तंबाकू के जाल से बचाना मुख्य लक्ष्य
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल तंबाकू सेवन की रोकथाम है, बल्कि युवाओं और बच्चों को इसके जाल में फंसने से बचाना भी है. रथ के माध्यम से दी जाने वाली जानकारी आमजन को न केवल तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराएगी, बल्कि उन्हें इससे छुटकारा पाने का रास्ता भी बताएगी.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने जरूरतमंदो के बीच मनाई अपनी शादी की सालगिरह

Spread the love

Related Posts

Gua : ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सभी ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लिया निर्णय  

गुवा : किरीबुरू थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। इस दौरान आगामी ईद, रामनवमी और…

Spread the love

Jhargram :  झाड़ग्राम पुलिस को बड़ी सफलता, नाका चेकिंग के दौरान लॉरी से 100 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

झाड़ग्राम  : जिले में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है। इसी अभियान के दौरान झाड़ग्राम थाना पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *