Ramgarh: भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने जरूरतमंदो के बीच मनाई अपनी शादी की सालगिरह

रामगढ़: भाजपा नेता एवं हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह गरीबों के बीच भोजन वितरण कर मनाई।

धनंजय कुमार पुटूस ने पत्नी पूजा कुमारी, माता गीता देवी, पिता राजेंद्र प्रसाद, पुत्री दित्या पुटूस और परिवारजनों के साथ इस खास दिन को भव्य आयोजन के बजाय जरूरतमंदों की सेवा में बिताना बेहतर समझा। रामगढ़ शहर के रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में उन्होंने सैकड़ों लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया।

खुशी और मुस्कान बनी असली पूंजी
गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान देख पुटूस परिवार को असली खुशी मिली। धनंजय कुमार पुटूस ने कहा, “विवाह वर्षगांठ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है, जिसे हम उन्हीं लोगों के बीच मनाना चाहते हैं, जिनके लिए हम अपना सार्वजनिक जीवन समर्पित करते हैं। सेवा हमारा संकल्प और जीवन का आधार है।”

समाज और कार्यकर्ताओं ने जताई सराहना
भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। एक कार्यकर्ता ने कहा, “पुटूस जी की यह पहल हम सभी को प्रेरित करती है कि जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर को सेवा से जोड़ना चाहिए। यही सच्चे नेता की निशानी होती है।”

इस आयोजन में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ अनेक समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिन्होंने मिलकर गरीबों की सेवा को सफल बनाया।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का जुड़ा झारखंड से लिंक, देखें Video


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time