
रामगढ़: अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम का स्थापना दिवस आगामी 16 जून 2025 को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न प्रांतीय प्रतिनिधि और केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस की तैयारियां तेज
अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केन्द्रीय अध्यक्ष मांझी हडाम (विनोद किस्कू), केंद्रीय महासचिव मरांग परगना (दशई किस्कु), तथा कोषाध्यक्ष जोगवा (दीपक टुडू) के निर्देशन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह आयोजन रामगढ़ के सिद्धू कान्हु (MMT) मैदान में होगा। इस दिन हजारों आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होकर अपने सांस्कृतिक और सामाजिक समर्पण का परिचय देंगे।
व्यापक प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति
बैठक में बिहार सहित अन्य राज्यों से आए केंद्रीय सदस्य जैसे मनोज मुर्मू, नरेश हांसदा, रामकुमार मांझी, मोहन हांसदा, कृष्णा सोरेन, बाहाराम सोरेन, सुरेश किस्कू, विजय किस्कू, दिलीप मुर्मू सहित अन्य अनेक सदस्य उपस्थित थे। रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग जिलों से भी कई प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें हेमंत मुर्मू, गंगा मुर्मू, जगदीश प्रसाद मरांडी, सुभाष चंद्र हांसदा, बलवीर मुर्मू और अन्य शामिल थे।
सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश
यह आयोजन आदिवासी समाज की एकता, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का मंच साबित होगा। सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण और सहयोग का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: Enrollment से लेकर ड्रॉपबॉक्स तक, स्कूलों की स्थिति पर राज्य स्तरीय टीम की पैनी नजर
There is no ads to display, Please add some



















































