Ranchi : DGP अनुराग गुप्ता का फेक फेसबुक अकाउंट बना लोगों को भेजा फ्रेंड रिक्वेस्ट, साइबर सेल को जांच के आदेश

रांची: झारखंड में साइबर अपराधी शातिर ओर बेलगाम हो गए है कि अब वे प्रदेश के डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट रहे है. या यूं कहे कि अब प्रदेश के पुलिस महकमें के सिरमौर व मुखिया डीजीपी जैसे लोगों का फेसबुक एकाउंट भी सुरक्षित नहीं है. साइबर अपराधी डीजीपी जैसे लोगों का फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की नियत से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे है. आपको बता दें कि रविवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है.

फेसबुक से मांगी गयी जानकारी

जब इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाने लगी, तो कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी डीजीपी को दी. जानकारी मिलते ही डीजीपी ने साइबर सेल को जांच के आदेश दिए. अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह अकाउंट कब और कहां से बनाया गया है और इसे कौन चला रहा है. वहीं डीजीपी ने बताया कि इस मामले में फेसबुक से जानकारी मांगी गयी है. पता किया जाएगा कि यह अकाउंट किसने और किस मकसद से बनाया है. फेसबुक से डिटेल मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: तड़ीपार अपराधी सलमान गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time