Ranchi : स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली

हरकत में आयी पुलिस, धमकी देने वाले की तलाश तेज

राँची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह गंभीर धमकी उन्हें बुधवार देर रात एक अज्ञात कॉलर द्वारा दी गई। कॉल 7903928758 नंबर से आई, जिसमें कॉल करने वाले ने मंत्री को गंदी-गंदी गालियां दीं और साफ कहा कि “तुम जहां भी रहो, तुम्हें 24 घंटे के भीतर जान से मार दिया जाएगा।” इस धमकी भरे कॉल के बाद डॉ. इरफ़ान अंसारी, जो फिलहाल नई दिल्ली में हैं, ने तुरंत ही इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित वरीय अधिकारियों को दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मोबाइल नंबर “नवाब अंसारी” नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली और झारखंड पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल करने वाले की पहचान और उसके मंसूबों का पता लगाने में जुट गई है। मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि वे इससे डरने वाले नहीं हैं और अपना काम पूरी निष्ठा से करते रहेंगे। उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा की समीक्षा करने की मांग भी की है। यह मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल मच गई है और विपक्षी दलों ने सरकार से मंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पोटका के स्कूलों को मिलेगा +2 स्तर का तोहफ़ा, शिक्षा समिति की बैठक में उठाए गए अहम मुद्दे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time