Ranchi : रक्षा राज्य मंत्री ने ईचागढ़ में 28 सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की, मुख्य सड़कों से जुड़ेगी ग्रामीण आबादी

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनेंगी सड़कें.

सरायकेला / रांची : रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है। इन सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र का सीधा जुड़ाव मुख्यपथों से हो सकेगा। रक्षा राज्य मंत्री ने इन 28 सड़कों के निर्माण के अनुशंसा करते हुए ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इन सड़कों की उपयोगिता को बताते हुए इनका निर्माण को अतिमहत्वपूर्ण बताया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों के निर्माण करने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए सचिव ग्रामीण विकास को कहा है।

ये सड़क शामिल है

जिन सड़कों के निर्माण की अनुशंसा रक्षा राज्य मंत्री ने की है, उनमें आरआईओ रोड से मोडागरा, आरईओ रोड से रूपाडीह, आरईओ रोड से केन्दडीह, आरआईओ रोड से कुलटांड़, आरईओ रोड से सिमलगोरा, आरईओ रोड से तेलायटांड़, आरआईओ रोड से जरियाबान, आरईओ रोड से बांदडीह, आरसीडी रोड से पूरनापानी, आरईओ रोड से होड़ागोड़ा, आरईओ रोड से बांधडीह, आरआईओ रोड से सालटांड़, आरईओ रोड से माझडीह, आरआईओ रोड से जरदा, आरआईओ रोड हेंसाकोच से जहिरडीह, आरआईओ रोड हेंसाकोच से मटकमबेरा, आरआईओ रोड हेंसाकोचा से सोसोडीह, आरआईओ रोड तुरु से परसुडीह, एनएच-33 से करुवेरा, आरईओ रोड धुनाबुरु से छतरडीह, आरआईओ रोड से पहाड़धार, एनएच 33 से घघारी, आरईओ रोड से कर्लाबेरा, आरईओ रोड दुलमीडीह से महतो टोला, आरईओ रोड कुटाम से आदिवासी टोला, आरईओ रोड सलगाडीह से पलासडीह, आरआईओ रोड दालग्राम से हूरलूंग, आरईओ रोड कूटम से बांदडीह की सड़क शामिल है।

जनता का जीवन भी बेहतर होगा

सड़कों की अनुशंसा के उपरांत रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि ये महत्वपूर्ण सड़कें हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण जनता मुख्य संपर्क सड़क से जुड़ सकेगी। उनका आवागमन सुगम हो सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछ रहा है। इससे न सिर्फ लोगों का आवागमन सुगम हुआ है बल्कि ग्रामीण जनता का जीवन भी बेहतर हुआ है। बहुत जल्द ही इन सभी सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिलेगी और कार्य का शुभारंभ होगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर के 86 साहित्य सेवियों को प्रदान किया गया ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान’

जमशेदपुर :  ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘तुलसी जयंती समारोह’ के अन्तर्गत संस्थान के मानस सभागार में ‘ काव्य कलश सह साहित्य सेवी सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का दिया निर्देश जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time