Jamshedpur : समाहरणालय में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक

  • उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कार्य प्रगति और दिशा-निर्देशों पर हुई चर्चा
  • जलापूर्ति और शौचालय निर्माण की हुई समीक्षा

जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचड़ा उठाव वाहन, हर घर नल जल योजना और विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं में कार्य प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। बैठक में एचसीएल और यूसीआईएल के कंपनी क्षेत्र में वॉटर सप्लाई स्कीम का डाटा प्राप्त कर फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा में जिन लाभुकों ने शौचालय निर्माण पूर्ण कर लिया है, उन्हें राशि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सीरबोई–मुटुरखाम पुल का शिलान्यास, बहरागोड़ा को मिली विकास की नई सौगात

प्रखंडों और अधिकारियों को दिए कार्य पूर्णता के लक्ष्य

बैठक में शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्रखंड को अगले एक माह में 200 शौचालय निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 205 गांवों को अगले एक माह में वन स्टार करने का निर्देश भी दिया गया। घाटशिला में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के सिविल कार्य को पूरा कर आवश्यक मशीनों के क्रय का आदेश दिया गया। सी.पी.ग्राम और झारजल पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर, आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, जिला समन्वयक और प्रखंड समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time