SAIL गुवा ओर माइंस सीएसआर ने किया सारंडा के गांवों में कंबल वितरण

गुवा: 18 जनवरी को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(SAIL), गुवा ओर माइंस ने सीएसआर पहल के तहत सारंडा क्षेत्र के दो गांवों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन मुख्य महाप्रबंधक (माइंस) कमल भास्कर ने किया. उप महाप्रबंधक (सीएसआर) अनिल कुमार, जीएम माइंस के एसपी दास और नुईया गांव के मुंडा दुरसु चाम्पिया एवं गुवा पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो की देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

ग्रामीणों को राहत
इस दौरान 70-70 कंबल नुईया गांव और गुवा के हिरजीहाटिंग गांव के वृद्ध एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए. सीएसआर योजना के अंतर्गत कंबल वितरण का यह कार्यक्रम ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से निरंतर जारी है. सेल गुवा प्रबंधन ने गुवा खदान के आसपास स्थित 18 सीएसआर गांवों में कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है. इससे पहले घाटकुड़ी, गंगदा, लिपुंगा, जोजोगुटु, राजाबेड़ा, रोवाम, दुईया और लेम्ब्रे गांवों के ग्रामीणों के बीच भी कंबल वितरित किए गए.

खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियां
इस कार्यक्रम के साथ-साथ जोजोगुटु और छोटानागरा गांवों की महिला टीमों के बीच मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो ने इस अवसर पर कहा कि सेल गुवा प्रबंधन सीएसआर के तहत सारंडा क्षेत्र के 18 गांवों में निरंतर विकास योजनाएं चला रही है, जिसमें कंबल वितरण, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं आदि शामिल हैं. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मुंडा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Gamharia: पीठा छांका टुसू मेला में सिंदूकोपा की टुसू प्रतिमा बनी विजेता

Spread the love

Related Posts

Potka : आस्था के महापर्व में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, पर्व को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

पोटका : सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार की संध्या पोटका के प्रसिद्ध कमल तालाब…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time