Gamharia: पीठा छांका टुसू मेला में सिंदूकोपा की टुसू प्रतिमा बनी विजेता

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के बासुड़दा में पीठा छांका टुसू मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में टुसू प्रदर्शनी प्रतियोगिता के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया.

प्रतिमाओं की प्रदर्शनी
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक दर्जन टुसू प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें सिंदूकोपा ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि पार्वतीपुर उपविजेता रहा. इसके अलावा सोसोमोली तृतीय, बतरबेड़ा चतुर्थ, आदित्यपुर भाटिया बस्ती पंचम और आनंदपुर छठे स्थान पर रहा.

विजेताओं का सम्मान
विजेताओं को मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया सह जेबीकेएसएस नेता रवींद्र सरदार टाइगर, मुखिया संध्यारानी सरदार, सुकदेव सरदार, उपमुखिया लक्खी महतो, रूद्रप्रताप महतो, ग्राम प्रधान प्रणव महतो, वार्ड सदस्य पूनम महतो और लिदू महतो आदि ने पुरस्कृत किया. श्री सरदार ने कहा कि टुसू हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसे बचाकर रखना हमारा कर्तव्य है.

सामुदायिक सहभागिता
इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीणों की एक बड़ी संख्या उपस्थित रही.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की चार बाइक के साथ तीन किशोर गिरफ्तार 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Chaibasa : किरीबुरू क्वार्टर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time